रेलवे ट्रैक के बगल में अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी।
गोली मार कर हत्या किए जाने की आशंका,पहचान के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही है।
अभिरंजन कुमार की रिपोर्ट//पटना(ग्रामीण)--जिला अंतर्गत
बाढ अनुमंडल अधीन बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के करनौती रेलवे ट्रैक के पास 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक समेत सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।पुलिस का कहना है कि प्रथम दृश्य में हत्या का मामला लग रहा है।क्योंकि मृतक के गले पर गोली मारने का निशान है।ऐसा लगता है कि घटना में शामिल व्यक्ति ने यहां पर लाकर गोली मारी है।जल्द ही घटना में शामिल लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। अभी तक शव पहचान नहीं हो पाई है। शव की पहचान के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही है।
What's Your Reaction?
