शेखपुरा में बज्रपात से दो अलग अलग जगहों पर तीन लोगों की हुई मौत ।
शेखपुरा(धीरज सिन्हा की रिपोर्ट) -- जिले के चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एकरामा और करन्डे थाना क्षेत्र के करन्डे गांव में वज्रपात होने से दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। जबकि एक घायल को शेखपूरा सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया है।जिसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।वहीं दूसरी घटना भी चेवाड़ा प्रखंड के एकरामा गांव की है।जहां वज्रपात होने से राजीव कुमार नामक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है।मृतक के परिजनों ने बताया है कि घर में बैठे हुए थे और घर के बगल में ही ताड़ का पेड़ था।उसी के कारण बज्रपात हुआ और वज्रपात होने से तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
What's Your Reaction?
