युवक को मारी गोली, गम्भीरावस्था में पीएमसीएच रेफर
बाढ़-(प्रिया सिंह की रिपोर्ट)-लॉक डाउन की विधि व्यवस्था संभालने में लगी पुलिस आम अवाम को सुरक्षित करने में लगी है।उधर अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बाढ़ थानान्तर्गत शहरी पावर ग्रिड के निकट दो लोगों के बीच हुई कहासुनी ने ऐसा तूल पकड़ा की एक ने 24 वर्षीय कुंदन कुमार पर अचानक हथियार निकाल कर गोली चला दी।गोली उसके गले मे लगी है।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।तत्काल स्थानीय लोगो के सहयोग से परिजनों जख्मी कुंदन को अनुमंडलीय अस्पतल में भर्ती कराया।लेकिन मरीज की गम्भीरावस्था को देखकर चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बाढ़ के नए एएसपी अमरीश राहुल ने सभी बिन्दुओं पर जांच शुरू कर दी है।हालांकि घटना के कारणों का अभी तक पता नही चल पाया है।
What's Your Reaction?
