बिहार में आसमानी कहर से करीब 11 से ज्यादा लोगो की मौत, 9 लोग बुरी तरह झुलसे।

बिहार में आसमानी कहर से करीब 11 से ज्यादा लोगो की मौत, 9 लोग बुरी तरह झुलसे।
छपरा-/  कन्हैया कुमार सिंह  /-बिहार के छपरा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ वज्रपात से कई लोगो की मौत हो गई है, घटना रविवार उस समय की है,जब आसमान से बारिश के साथ- साथ वज्रपात हो रही थी। 
खेतो में परवल तोड़ने के दौरान हुआ हादसा।
आपको बतादे कि घटना छपरा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दियारा का है, जहाँ लोग दियरा इलाके में परवल के खेतों में परवल तोड़ने गए थे , इसी बीच बारिश के साथ बिजली गरजने लगी।
जिसके कारण लोग पास के एक झोपड़ी में जा कर छुप गए। लेकिन उक्त लोग बारिश से तो अपने को बचा पाए, मगर बज्रपात से वह नही बच पाए। 
दियारा में बनी झोपड़ी पर गिरा ठनका।
बारिश के कारण करीब 20 लोग दियारा में बनी झोपड़ी में अपने को बचाने गए। लेकिन उन्हें क्या मालूम जिस झोपड़ी में हम बारिश से बचने आये है। उस झोपड़ी पर ठनका गिर जाएगा। लेकिन समय को यही मजूर था। और ठनका उक्त झोपड़ी में गिरा ,जहाँ करीब 20 लोग थे।
8 से ज्यादा लोगो की मौत 8 लोग झुलसे।
उक्त बज्रपात की घटना सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खलपुरा और मखदूम गंज के बीच दियारे का है। घटना में 9 लोगो की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि 8 लोग बुरी तरह झुलस गए। मृतक में कई एक ही परिवार से है,
झुलसे लोगों को सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया गया है बताया जा रहा है कि मरने वालों लोगों की संख्या बढ़ भी सकती है, आपको बतादे कि बज्रपात से भोजपुर में भी एक कि मौत हो गई है। जबकि जमुई में 2 लोगो की मौत हो गई है, पूरे बिहार की बात करे तो बज्रपात से कुल 12 लोगो की मृत्य हो गई है।
 घटना क्षेत्र में गमगीन का माहौल।
घटना के बाद आसपास के इलाके का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का कैसा हाल होगा शायद हम नही बात सकते है । घटनास्थल से लेकर सदर अस्पताल तक भी अफरातफरी के साथ चीख पुकार की आवाजें गूंज साफ तौर पर इशारा कर रही थी कि कोई बड़ी घटना हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही पहुँची पुलिस।
 घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस के साथ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुँच । घायलों को अस्पताल पहुचने का काम किया। वही अन्य अधिकारियों ने सदर अस्पताल में घायलों के स्थिति का जायजा लिया।
5 लोग बाल बाल बचे।
हालांकि, इस घटना में चार-पांच लोग बाल-बाल बच गए। फिलहाल मिर्तको में नया बस्ती विशुनपुरा के सत्येंद्र राय, नितीश कुमार राय, चांददेव राय, शेरपुर के रामनाथ राय, जितेंद्र राय, खलपूरा के अमीन, लव बहादुर सिंह और यहीं के रहने वाले सुरेंद्र सिंह और उनका बेटा अरविंद समेत दस लोग शामिल है। 

What's Your Reaction?

like
6
dislike
0
love
1
funny
2
angry
3
sad
7
wow
0