अथमलगोला प्रशासन ने लॉक डाउन के पालन हेतु दिखाई सख्ती।

Athmalgola administration showed strictness in observing lock down

अथमलगोला प्रशासन ने लॉक डाउन के पालन हेतु दिखाई सख्ती।

बाढ़-(प्रिया सिंह की रिपोर्ट)- अथमलगोला प्रखंड प्रशसन ने लॉक डाउन के पालन हेतु मंगलवार को दूसरे दिन सख्ती दिखाते हुए कई वाहन चालकों की क्लास लगाई।ज्ञात हो कि बिहार ही नही विश्व के कई देश कोरोना वायरस के कहर से त्रस्त हैं।इस लिहाज बिहार सरकार द्वारा भी लॉक डाउन की घोषणा की गई थी।हालांकि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को जनता को संबोधित करते हुए पूरे देश मे 21 दिनों का लॉक डाउन लगाने की घोषणा की है।जो मध्यरात्रि से लागू हो जाएगा। सड़क,रेल,वायु और रेल मार्ग को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।सिर्फ आवश्यक सेवाओं को चालू रखने की इजाजत दी गई है।इसी क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी रितिका सहाय,अंचलाधिकारी पंकज कुमार और अपर थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पूरे दलबल के साथ वाहन चालकों को हड़काते और सोशल डिस्टेंशिंग का संदेश देते हुए भीड़ इकठ्ठी न करने का संदेश देते नजर आए।बीडीओ ने कहा कि कालाबाजारियों के खिलाफ जानकारी के उपरांत सख्त करवाई की जाएगी।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
3
dislike
0
love
1
funny
2
angry
0
sad
1
wow
0