सर्वाधिक मददगार पुलिसकर्मी पुरस्कार से सम्मानित मुकेश को बाढ़ पुलिस टीम ने दी बधाई

नेशनल पुलिस ग्रुप- में भारत के सभी राज्य के सभी रैंक के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी जुड़े हुए हैं।

सर्वाधिक मददगार पुलिसकर्मी पुरस्कार से सम्मानित मुकेश को बाढ़ पुलिस टीम ने दी बधाई
प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़--9 अप्रैल को नेशनल पुलिस ग्रुप के द्वारा 09 वां सम्मिलन समारोह सिलवासा (दादरा एवं नगर हवेली) में आयोजित की गई थी।इस समारोह में सिलवासा पुलिस अधीक्षक श्री हमेश्वर स्वामी(भा०पु०से० 2013) के हाथों सिपाही/4944 मुकेश कश्यप को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक मददगार पुलिसकर्मी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
नेशनल पुलिस ग्रुप- इस समूह में भारत के सभी राज्य के सभी रैंक के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी जुड़े हुए हैं।यहां तक की इस ग्रुप में NIA,CBI,IB,RAW,CISF,BSF,CRPF,SSB  एवं देश के अन्य तकनीकी विभाग के स्टाफ जुड़े हुए हैं। भारत के अलावा अपने पड़ोसी देश नेपाल के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी इस ग्रुप में जुड़े हुए हैं।जहां आवश्यकता के आधार पर सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाता है। सभी पुलिस यूनिट एक दूसरे से समन्वय बनाकर कांड के अनुसंधान में सहयोग करते हैं।
बिहार राज्य से बाहर कांड के अनुसंधान एवं छापेमारी हेतु जाने पर ग्रुप के सदस्य द्वारा सभी प्रकार की मदद वहां के स्थानीय स्तर पर की जाती है।एएसपी बाढ़ अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि सिपाही/4944 मुकेश कश्यप वर्तमान में बाढ़ अनुमंडल पुलिस अधिकारी कार्यालय में कार्यरत है। इस पुरस्कार के लिए बाढ़ पुलिस टीम की तरफ से उन्हें बधाई दी जाती है।और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाती है।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0