बिहार दैनिक यात्री संघ ने बिहार के रेल यात्रीयों की उम्मीदों को जिंदा रखा है।-प्रो सतीश कुमार सिंह

बिहार दैनिक यात्री संघ के पैसेंजर हित के संघर्ष की सभी ने की सराहना

बिहार दैनिक यात्री संघ ने बिहार के रेल यात्रीयों की उम्मीदों को जिंदा रखा है।-प्रो सतीश कुमार सिंह
बिहार दैनिक यात्री संघ ने बिहार के रेल यात्रीयों की उम्मीदों को जिंदा रखा है।-प्रो सतीश कुमार सिंह

प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़--रविवार को अथमलगोला स्टेशन बाजार बहादुरपुर (करजान रोड) के एक निजी सभागार में पूरे बिहार दैनिक यात्री संघ के कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई,जिसमें संगठन के तमाम पदाधिकारी उपस्थित हुए। राष्ट्रगान,माल्यार्पण विचार विमर्श के साथ अथमलगोला यूनीट का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ।,जिसमें अध्यक्ष -निरंजन कुमार सिंह,उपाध्यक्ष - संतोष कुमार सिंह,सचिव  विजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष- धर्मेंद्र कुमार को मनोनीत गया।इसके बाद सदस्य के तौर पर शशिकांत कुमार,बाबुल कुमार,शिववच्चन ,बिजो सिंह. को मनोनीत किया गया।इससे पहले कार्यक्रम की अध्यक्षता डा प्रो सतीश कुमार सिंह ने करते हुए कहा की संगठन तमाम बिहार के रेल यात्रीयों की उम्मीदों को जिंदा रखा है,बहादुरपुर पंचायत के मुखिया गनीना गुप्ता, सरपंच हरे राम कुमार, समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह ने संगठन को हर सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई रेलवे सुरक्षा बल बख्तियारपुर के निरीक्षक प्रभारी ज्योत्सना को पत्रकार प्रिया सिंह व शिक्षक सुनील कुमार सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। बाद में उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रीय प्रबुद्धजनों से शिष्टाचार मुलाकात की व स्टेशन परिसर में शांति व्यवस्था सुदृढ रखने के लिए लोगों से आगे आकर मदद करने की अपील की।.मौके अथमलगोला स्टेशन क्षेत्र से जुड़े पत्रकार व समाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
1
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0