प्रशासन ने होली पर्व में विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु किया फ्लैग मार्च

बीडीओ, सीओ, बीएओ और एसएचओ सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी

प्रशासन ने होली पर्व में विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु किया फ्लैग मार्च

प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़-- अथमलगोला प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री रीतिका सहाय के नेतृत्व में प्रखंड प्रशासन की टीम ने होली पर्व में विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु अहिजन सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया।मौके पर अंचलाधिकारी भाष्कर कुमार मंडल,प्रखंड कृषि पदाधिकारी वीरेंद्र मांझी, थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी देखी गई।प्रशासन की टीम ने स्थानीय जनप्रतिनिधि,प्रबुद्धजन एवं आमजनों से मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम एवं सद्भाव के साथ शांतिपूर्ण तरीके से रंगों का त्यौहार होली मनाने की अपील की। वही थानाध्यक्ष ने कहा कि आसामाजिक तत्वों के साथ ही अवैध शराब का सेवन,बिक्री एवं भंडारण करने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर है।अफवाहों पर न ध्यान देते शांतिपूर्ण वातारण में होली पर्व का सपरिवार आनंद लें।प्रशासन पृरी तरह से सतर्क और सजग है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0