जनसमस्याओं से रूबरू होने हेतु बाढ़ डीसीएलआर ने जनप्रतिनिधियों के साथ कि बैठक

अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में मुख्यमंत्री का क्षेत्र भ्रमण भी है संभावित

जनसमस्याओं से रूबरू होने हेतु बाढ़ डीसीएलआर ने जनप्रतिनिधियों के साथ कि बैठक
जनसमस्याओं से रूबरू होने हेतु बाढ़ डीसीएलआर ने जनप्रतिनिधियों के साथ कि बैठक

प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़--बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का मार्च 2022 के प्रथम सप्ताह में अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में क्षेत्र भ्रमण का कार्यक्रम संभावित है।इसके मद्देनजर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार अनुमंडल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।इसी क्रम में भूमि सुधार उपसमाहर्ता अनिल कुमार आर्य ने अथमलगोला प्रखंड सभागार में सोमवार को प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की।जिसमे प्रखंड प्रमुख रीना देवी,प्रखंड विकास पदाधिकारी रीतिका सहाय सहित सभी प्रखंड एवं अंचलकर्मी मौजूद रहे।इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीएलआर बाढ़ ने बताया कि मुख्यमंत्री संभावित दौरे के क्रम में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि,स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों सहित कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित कर सकते है।इसके मद्देनजर स्थानीय जन प्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से मिल कर क्षेत्रीय जन समस्याओं के बारे में जानकारी लेना एवं उसके निदान हेतु यह बैठक आयोजित की गई है।इस तरह की बैठक अनुमंडल के सभी प्रखंडों में किया जा रहा है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0