बाढ़ अनुमंडल मुख्यालय में होली पर्व के मद्देनजर शांति समिति की हुई बैठक 

बाढ़ में होली पर्व के मद्देनजर शांति समिति की हुई बैठक 

बाढ़ अनुमंडल मुख्यालय में होली पर्व के मद्देनजर शांति समिति की हुई बैठक 

प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़ --अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल मुख्यालय सभागार में बुधवार के दिन होली पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद प्रताप सिंह डीसीएलआर अनिल कुमार आर्य थानाध्यक्ष राजनंदन, प्रखंड विकास पदाधिकारी नवकुंज कुमार,अंचलाधिकारी मनोज कुमार सहित बाढ़ के सभी प्रखंड के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान होली और शबे बरात पर्व को शांतिपूर्ण मनाए जाने के लिए घंटों बैठक आयोजित की गई। जिसमें विधि व्यवस्था के साथ-साथ शराब पर तीखी नजर, डीजे बजाने पर प्रतिबंध एवं नमाज अदा करने वाले स्थल की निगरानी जैसे गंभीर समस्या पर विचार किया गया।पुलिस ने पटना से भी फोर्स मंगवाने का काम किया है। वही सभी सार्वजनिक स्थल एवं चौक चौराहों पर  होली के दिन मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0