09 साल से फरार हत्याकांड के आरोपी को बाढ़ पुलिस ने खदेड़ कर दबोचा

उक्त घटना वर्ष 2008 में मुन्ना गुप्ता एवं वर्ष 2013 में श्रवण कुमार यादव की हत्या से सम्बंधित है।

09 साल से फरार हत्याकांड के आरोपी को बाढ़ पुलिस ने खदेड़ कर दबोचा
प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़-- थाना के लंबित कांडों के वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध गिरफ्तारी हेतु बाढ़ पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राजनंदन के नेतृत्व में सोमवार को छापामारी दल का गठन किया गया।.जिसमें स०अ०नि० राजेन्द्र कुमार चौरसिया एवं थाना सशस्त्र बल के सिपाही मौजूद थे।छापामारी दल के द्वारा थाना के विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी किया गया।
छापामारी के क्रम में बाढ़ थाना कांड संख्या-144/13 दिनांक 12.06.13 धारा -302/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट एवं 226/08 दिनांक 20.08.08 धारा 147/148/149/ 324/323/307/384/302 भा०द०वि०एवं 27 आर्म्स एक्ट के वांछित अभियुक्त विपिन सिंह पिता सरयुग सिंह सा० हरौली थाना बाढ़ जिला पटना जो करीब 13 वर्षों से फरार चल रहे थे जिन्हें गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम हरौली से खदेड़कर गिरफ्तार किया गया।उक्त घटना वर्ष 2008 में मुन्ना गुप्ता एवं वर्ष 2013 में श्रवण कुमार यादव की हत्या से सम्बंधित है।इसके अलावे ये और भी कई कांडों में वांछित है।जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0