थानाध्यक्ष के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित।

नवपदस्थापित नए थाना अध्यक्ष आशीष कुमार को सम्मानित किया गया।

थानाध्यक्ष के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित।

लखीसराय-- जिले के नक्सल थाना बन्नूबंगीचा थानाध्यक्ष कुमार संजीव एवं नवपदस्थापित अशीष कुमार को लेकर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश यादव के द्वारा किया गया। इस मौके कुमार संजीव को विदाई दी गई। वही नवपदस्थापित नए थाना अध्यक्ष आशीष कुमार को सम्मानित किया गया। प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश यादव के द्वारा दोनों थाना अध्यक्ष को चादर एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।वही वीआईपी पार्टी के जिला अध्यक्ष सकलदेव बिंद के अलावा दर्जनों लोगों के द्वारा चादर एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पूर्व मुखिया मनोज राम वर्तमान मुखिया रवि चंद्र भूषण पंचायत समिति प्रतिनिधि रंजीत यादव विजय प्रकाश यादव, डॉक्टर कमलेश कुमार, संचालक सुनील वर्मा अवधेश यादव अनुप यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
1
angry
0
sad
0
wow
0