प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़--बिहार प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी कानून लागू है।जिसके तहत शराब का सेवन,बिक्री एवं भंडारण अवैध है।सरकार की मॉनिटरिंग और प्रशासन की सक्रियता के बाद भी शराब से संबंधित नए मामले प्रकाश में आ ही जा रहे हैं।जबकि प्रशासन सख्ती के साथ इससे निबटने में जुटी है।
इसी क्रम में अनुमण्डल अंतर्गत पंडारक थाना क्षेत्र के दो अलग अलग जगहों से दो महिला को गिरफ्तार किया गया। दोनों महिला को शराब के मामले में जेल भेज दिया गया।
पंडारक थाना क्षेत्र के पंडारक के कुम्हरटोली से एक महिला और पंडारक के लेमुआबाद से एक महिला दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। दोनों महिला के पास से कूल लगभग 10 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है।दोनों महिलाओं को जेल भेज दिया गया है।
Click Here To Read More