अनुमंडल में चहुंओर दिखी महाशिवरात्रि की धूम,लगे हर हर महादेव के जयकारे

महाशिवरात्रि पर दो शुभ संयोग बनने के साथ पंचग्रही योग भी बना था

अनुमंडल में चहुंओर दिखी महाशिवरात्रि की धूम,लगे हर हर महादेव के जयकारे
अनुमंडल में चहुंओर दिखी महाशिवरात्रि की धूम,लगे हर हर महादेव के जयकारे

प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़--अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है।बाढ़ के सभी देवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।शिवालयों को फूलों और लाइट्स से काफी सुंदर तरीके से सजाया गया है। शिवालयों में सुबह से ही पूजा-पाठ के लिए लोगों की कतार लगी हुई है। जलाभिषेक किए जा रहे हैं।सभी मंदिरों में हर हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं।कहीं दूध से जलाभिषेक किया जा रहा है तो भांग और धतूरे का भोग भी लगाया जा रहा है।लोग जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का ध्यान लगा रहे हैं।महाशिवरात्रि के शुभ मौके पर कई जगहों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया है।श्रद्धालुओं की माने तो भगवान शिव की आराधना करने से मन को सुकून मिलता है।लोग अपनी आस्था के चलते मंदिरों में जाकर भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं। महिलाएं पुरुष व बच्चे सभी भगवान शिव का इस दिन व्रत रखते हैं।हर साल यह पर्व फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है.।इस बार महाशिवरात्रि पर दो शुभ संयोग बनने के साथ पंचग्रही योग भी बन रहा है।ऐसे में शुभ संयोग में महाशिवरात्रि पर शिव आराधना करने पर सभी भक्तों की मनोकामनाएं अवश्य ही पूरी होंगी।दरअसल महाशिवरात्रि शिव और शक्ति के मिलन की रात का पर्व है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवरात्रि की रात आध्यात्मिक शक्तियां जागृत होती हैं।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0