योग के साथ थोड़ा आहार बिहार में नियंत्रण रखें तो एक अच्छा स्वास्थ्य जीवन को दिया जा सकता है।-एसडीएम बाढ़

बाढ़ के बच्चों ने योग का प्रदर्शन करके सभी लोगों के मन को मोह लिया।

योग के साथ थोड़ा आहार बिहार में नियंत्रण रखें तो एक अच्छा स्वास्थ्य जीवन को दिया जा सकता है।-एसडीएम बाढ़
योग के साथ थोड़ा आहार बिहार में नियंत्रण रखें तो एक अच्छा स्वास्थ्य जीवन को दिया जा सकता है।-एसडीएम बाढ़
प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़--पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में योगाचार्य हरिनारायण प्रधान के सानिध्य में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बाढ़ के डाक बंगला हॉल में हवन यज्ञ के साथ योगाभ्यास का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम बाढ़ श्री कुंदन कुमार तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर सिया राम सिंह, जदयू महासचिव श्री शंकर प्रसाद सिंह कार्यपालक पदाधिकारी श्री जनार्दन प्रसाद वर्मा वक्फ बोर्ड के चेयरमैन श्री अरशाद उल्ला,भाजपा कार्यकारिणी सदस्य श्री मुकेश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह राजू,जदयू के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक चंद्रवंशी भारत विकास परिषद दक्षिण बिहार के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिंह समाजसेवी सत्येंद्र प्रसाद सिंह भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अवनीत गुंजन भाजपा नगर अध्यक्ष संजय गिरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कारवां श्री राकेश कुमार, अनिल प्रियदर्शी भाजपा विधानसभा प्रभारी अवधेश कुमार सिंह, पतंजलि योग समिति महिला प्रभारी श्रीमती सरिता कुमारी योग शिक्षिका अनीता देवी रेशमा रानी रुचि राज पूजा शर्मा योग शिक्षक देवेंद्र प्रसाद अमित कुमार राम शंकर प्रसाद सिंह दिनकर जी के साथ श्याम राज कोचिंग सेंटर के सैकड़ों विद्यार्थी तथा बाढ़ अनुमंडल के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एसडीएम बाढ़ श्री कुंदन कुमार के द्वारा होने के साथ योग के जनक महर्षि पतंजलि के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। अपने उद्बोधन में एसडीएम बाढ़ श्री कुंदन कुमार ने कहा कि यदि हम लोग योग के साथ थोड़ा आहार बिहार में नियंत्रण रखते हुए चलें तो एक अच्छा स्वास्थ्य जीवन को दिया जा सकता है। वक्फ बोर्ड के चेयरमैन असादुल्लाह साहब ने कहा यहां के बच्चों में काफी प्रतिभा है इन्हें योग के क्षेत्र में बढ़ावा दिया जाना चाहिए। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ सियाराम सिंह ने कहां की योग करने से डॉक्टर के पास जाने की आवश्यकता ही नहीं होगी योगाचार्य हरिनारायण प्रधान ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी महानुभाव का हृदय से आभार प्रकट किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ अशोक कुमार सिंह ने किया ।बाढ़ के बच्चों ने योग का प्रदर्शन करके सभी लोगों के मन को मोह लिया।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
2
wow
0