पटना डीएम ने बाढ़ में कई विभागों का किया निरीक्षण

डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि सरकार के विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पटना डीएम ने बाढ़ में कई विभागों का किया निरीक्षण
प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़--पटना जिलाधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद सिंह गुरुवार को बाढ़ पहुंचे जहां कई विभागों का निरीक्षण कार्य किया।जिलाधिकारी द्वारा अनुमंडल में अनुमंडल कार्यालय, भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय एवं अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय का निरीक्षण किया गया।सबसे पहले बाढ़ के अनुमंडल कार्यालय गए जहां उन्होंने अनुमंडलाधिकारी कुंदन कुमार से मुलाकात की और कार्यों के बारे में पूछताछ की।
इस क्रम में उन्होंने अनुमंडल स्थित कई विभागों के रजिस्टर इत्यादि को चेक किया कार्यों का अवलोकन किया।निरीक्षण के क्रम में उन्होंने स्थापना, लेखा, अंकेक्षण, नजारत, आपूर्ति, कल्याण, आपदा प्रबंधन, सेवापुस्त का संधारण, रोकड़ बही, पेंशन नीलामपत्र, लोक सूचना का अधिकार, जन शिकायत सहित विभिन्न संचिकाओं/पंजियों का अवलोकन किया तथा अद्यतन प्रगति का जायजा लिया।
डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि सरकार के विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।बाढ़ के विभिन्न विभागों का निरीक्षण करते हुए डीएम चंद्रशेखर सिंह पंडारक प्रखंड रवाना हुए। वहाँ भी उन्होंने सभी विभाग के क्रियाकलापों का निरीक्षण किया तथा पदाधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिया।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0