मुख्य पार्षद,उपमुख्य पार्षद सहित सभी 27 वार्ड पार्षदों को दिलाई गई पद और गोपनीयता की शपथ

शपथ अपर जिला दंडाधिकारी व्रजेश कुमार के द्वारा दिलाई गई।बीडीओ बाढ़ डॉ नवकंज कुमार , कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष गुप्ता भी रहे मौजूद।

मुख्य पार्षद,उपमुख्य पार्षद सहित सभी  27 वार्ड पार्षदों को दिलाई गई पद और गोपनीयता की शपथ

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़-- अनुमंडलीय सभागार में शुक्रवार को नगर परिषद बाढ़ के मुख्य पार्षद ,उपमुख्य पार्षद सहित सभी पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।शपथ अपर जिला दंडाधिकारी व्रजेश कुमार के द्वारा दिलाई गई। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ नवकंज कुमार , कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष  गुप्ता नगर परिषद के कर्मचारी गण तथा सभी 27 वार्ड के पार्षद, मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के बाद नगर परिषद सभागार में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां 1 वार्ड पार्षद दूसरे वार्ड पार्षद को सम्मानित करते दिखे। सभापति संजय कुमार ने बताया कि हमने जो चुनाव के वक्त वादा किया था वह सभी वादा पूरा होंगे।सबसे पहले नगर वासियों को 2 साल का बढ़ाया गया टैक्स माफ करूंगा। जिसको लेकर नगर परिषद की पहली बैठक में निर्णय लिया जाएगा।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0