मकई के खेत से पुलिस ने किया करीब तीस लाख मूल्य का गांजा बरामद

परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पाल के नेतृत्व में मिली सफलता

मकई के खेत से पुलिस ने किया करीब तीस लाख मूल्य का गांजा बरामद

बेगूसराय-परबत्ता थाना क्षेत्र के छोटी लगार गांव स्थित मकई के खेत से शनिवार को गश्ती के दौरान परबत्ता पुलिस ने करीब तीस लाख मूल्य के गाजा बरामद किए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल के नेतृत्व में पुलिस की छापेमारी में उक्त सफलता हाथ लगी है। थानाध्यक्ष के अनुसार तस्कर की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है।छापेमारी अभियान में ए एल पी एफ प्रभारी रणधीर कुमार पुलिस पदाधिकारी धर्मदेव राम पीके राही रोशन कुमार राजीव कुमार अशोक कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी में पुलिस ने 26 पेटी गांजा बरामद किया है। जिसकी अनुमानित कीमत ₹30 लाख रुपए  आंकी जा रही है पुलिसिया कार्रवाई चल रही है‌।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0