जीविका को आवंटित तालाब में मछली पालन कार्य का उद्घाटन

जिलाधिकारी पटना के द्वारा जीविका को 40 तालाब आवंटित हुए हैं।

जीविका को आवंटित तालाब में मछली पालन कार्य का उद्घाटन
जीविका को आवंटित तालाब में मछली पालन कार्य का उद्घाटन
प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़- अथमलगोला की प्रखंड प्रमुख रीना देवी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी रीतिका सहाय एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधक शाहनवाज इरफान द्वारा जय जीविका महिला ग्राम संगठन पंचायत कल्याणपुर अथमलगोला में आवंटित तालाब जो कि बिहार सरकार के जल जीवन हरियाली मिशन के अंतर्गत स्वीकृत है,जिसमें मछली पालन का संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया।मौके पर प्रखंड प्रमुख ने जीविका के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने में जीविका द्वारा किया गया यह एक सफल प्रयास है।वहीं बीडीओ ने कहा कि मछली पालन महिलाओं को आत्मनिर्भर होने के लिए अच्छा स्वरोजगार है।इससे कही न कही हमारे समाज की महिलाओं को बल मिलेगा।
जीविका की जिला पशुधन प्रबंधक पुष्पम ने बताया कि पूरे जिला में जल जीवन हरियाली के अंतर्गत जिलाधिकारी पटना के द्वारा जीविका को 40 तालाब आवंटित हुए हैं।जिसमे अथमलगोला जीविका द्वारा पहला तालाब मछली पालन हेतु उद्घाटित हो रहा है।इसके माध्यम से जीविका दीदियां और ज्यादा सशक्त होंगी।इस अवसर पर क्षेत्रीय समन्वयक अभाष रंजन, सामुदायिक समन्वयक डौली कुमारी, निर्मला कुमारी, प्रीति कुमारी, रूबी कुमारी, संजम कुमारी, गीता शर्मा, अंजली शर्मा, बबीता कुमारी, सुमन देवी एवं जय जीविका मत्स्य उत्पादक समूह की सभी दीदी उपस्थित हुई।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2