विभिन्न कांडों के वांछित अभियुक्त राकेश एवं उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तलाशी के क्रम में उसके कमरे में पलंग पर लगे बिछावन के नीचे से एक देसी कट्टा,19 जिंदा कारतूस तथा 2 खोखा बरामद किया गया।

विभिन्न कांडों के वांछित अभियुक्त राकेश एवं उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--अनुमंडल के सकसोहरा थाना कांड संख्या 72/23 में सुसंगत धारा के तहत थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर सकसोहरा थाना की पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त राकेश पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेस कांफ्रेंस करते हुए एएसपी, बाढ़ भारत सोनी ने बताया कि राकेश पासवान की गिरफ्तारी हेतु उसके घर की घेराबंदी की गई थी, ताकि वह भाग नहीं सके, उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसी दौरान उसके घर की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उसके कमरे में पलंग पर लगे बिछावन के नीचे से एक देसी कट्टा,19 जिंदा कारतूस तथा 2 खोखा बरामद किया गया। इसके बाद उसके खिलाफ भारतीय दंड विधान 27 आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा कांड संख्या 72/23 के प्राथमिकी अभियुक्त परशुराम पासवान, कमलेश पासवान को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम की धारा के तहत सक्सोहरा थाना कांड संख्या 73/23 दर्ज कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एएसपी बाढ़ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त राकेश पासवान का पहले भी अपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पहले सक्सोहरा थाना कांड संख्या 28/19, कांड संख्या 25/20 तथा कांड संख्या 30/10 भी दर्ज है, जिसकी एक अरसे से पुलिस तलाश कर रही थी। इसके अतिरिक्त दो अन्य अभियुक्त सियाशरण पासवान तथा मणि कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी अभियुक्त भागा बिगहा, थाना सकसोहरा, जिला- पटना के निवासी है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने में पुलिस पदाधिकारी थानाध्यक्ष जितेंद्र राम तथा उनकी टीम ने प्रशंसनीय भूमिका निभाई है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0