अथमलगोला में विभिन्न स्थानों पर रामनवमी एवं दुर्गा नवमी की रही धूम

प्रखंड के करजान सहित कई जगहों पर श्री रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

अथमलगोला में विभिन्न स्थानों पर रामनवमी एवं दुर्गा नवमी की रही धूम

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़-- अथमलगोला प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न भागों में गुरुवार को रामनवमी एवं दुर्गा नवमी की धूम रही। प्राचीन झारखंडी स्थान मंदिर रूपस कमरापर,सबनिमा, अथमलगोला स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर पूर्ण भक्ति भाव के साथ माँ दुर्गा के दरबार मे पूजन वंदन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

अथमलगोला स्टेशन दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रो0 सतीश कुमार सिंह,सचिव रवि कुमार ,डॉ0 पंकज कुमार, उपाध्यक्ष रामाशंकर कुमार,इंद्रजीत कश्यप, उप सचिव रितेश कुमार,नीतेश कुमार सहित सभी सदस्य श्रद्धालुओं के पूजन एवं प्रसाद वितरण में सहयोग करते दिखे।

वहीं प्रखंड के करजान सहित कई जगहों पर श्री रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।जिसमे सैकड़ो उत्साही युवाओं ने भाग लिया।जिनके श्रीराम जयकारे से प्रखंड का कण कण गूंज उठा।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0