शेखपुरा सदर थानाध्यक्ष के विरोध में शैयद ने आखिर क्यों खोला मोर्चा, जाने वजह!!

थानाध्यक्ष ने अपनी सफाई में कहा है की उनके द्वारा विधि- सम्मत कार्रवाई की गयी है।

शेखपुरा सदर थानाध्यक्ष के विरोध में शैयद ने आखिर क्यों खोला मोर्चा, जाने वजह!!

शेखपुरा--मामला शेखपुरा सदर थाना क्षेत्र का जहां पिछले कुछ दिनों एक सामाजिक कार्यकर्ता शैयद अरशद द्वारा थाना के समक्ष गरीबों के हित में धरना प्रदर्शन किया जा रहा था।तभी सामाजिक कार्यकर्त्ता के धरने से तंग आकर शेखपुरा सदर थाना के थाना ध्यक्ष बिनोद राम द्वारा उसे जेल भेज दिया गया। शैयद ने थानाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा है की गरीबों पर जुल्म के खिलाफ वे धरना कर रहे थे। जिससे नाराज थानाध्यक्ष बिनोद राम ने उनपर झूठा दुष्कर्म का मुकदमा लगाकर उन्हें जेल भेज दिया।हालांकी जेल से निकलते ही फिर पुनः शैयद ने समहरणालय पर धरना प्रदर्शन कर थानध्यक्ष के विरोध में मोर्चा खोला दिया है।इस बीच शैयद ने बताया है की थाना ध्यक्ष द्वारा जिस तरह गरीबों पर जुल्म किया जा रहा है वो नागवार है। थानध्यक्ष को बर्खास्तगी की मांग को लेकर वे अड़े हुए हैं। और शैयद ने यह भी कहा है की मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा में वे सीएम का घेराव भी करेंगे और भ्रस्ट थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग करेंगे। हालाँकि थानाध्यक्ष बिनोद राम ने अपनी सफाई में कहा है की उनके द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई की गयी है। उनके ऊपर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है।

बाइट:-शैयद अरशद-- सामाजिक कार्यकर्त्ता

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0