गरीब संपर्क यात्रा में मंत्री ने कहा-आपकी आवाज हैं हम,तभी तो हम हम हैं और हम गरीबों की बात करते हैं।

साथ ही साथ पार्टी कार्यकर्ताओं एवं मुखिया दीपक सिंह द्वारा फूल- माला एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

गरीब संपर्क यात्रा में मंत्री ने कहा-आपकी आवाज हैं हम,तभी तो हम हम हैं और हम गरीबों की बात करते हैं।

अभय कुमार अभय की रिपोर्ट//लखीसराय--हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की गरीब संपर्क यात्रा मगध से निकलकर तीसरे दिन मंगलवार को लखीसराय के रामगढ़, हलसी, तेतरहाट चानन प्रखंड पहुंची। संपर्क यात्रा में हम पार्टी से बिहार सरकार में कल्याण मंत्री डॉक्टर संतोष कुमार सुमन और सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी साथ साथ चल रहे थे। इसके अलावा पार्टी के वरीय पदाधिकारी भी यात्रा को सफल बनाने में जुटे हैं। इस गरीब संपर्क यात्रा की चानन प्रखंड के धनवह एवं भंडार दुर्गा मंदिर के प्रांगण में भव्य स्वागत किया गया। साथ ही साथ पार्टी कार्यकर्ताओं एवं मुखिया दीपक सिंह द्वारा फूल- माला एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वही कल्याण मंत्री ने कहा कि या गरीब यात्रा का मुख्य उद्देश्य यह है कि गरीबों के बीच पहुंचकर उनसे उनकी समस्या को सुनते हुए। लोगों की समस्या के निदान के लिए आपकी समस्या को माननीय मुख्यमंत्री के पास रखेंगे और समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पार्टी आपकी है और आप सब खुलकर इस पार्टी में आएं। आपकी आवाज हैं हम और हम सबको मिलाकर चलने का काम करते है कोई एक व्यक्ति या कोई एक जाति धर्म की बात नहीं करते हैं हम सबकी बात करते हैं तभी तो हम हम हैं और हम गरीबों की बात करते हैं। जो गरीब की संख्या 85 से 90% है और हम लोग उन गरीबों को साथ करने के लिए निकले हैं। गरीब संपर्क यात्रा में जिला अध्यक्ष रामविलास मांझी, प्रखंड अध्यक्ष संजय मांझी, दलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष दामोदर मांझी, पंसस निरंजन, पासवान पप्पू दास ,नंद मांझी,मोती मांझी, सुरेश मांझी, भीम कुमार मांझी, जनक मांझी, कालेश्वर मांझी,समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओं शामिल थे।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0