पूर्व विधायक के निधन पर कार्यकर्ताओं के किया शोक सभा का आयोजन

गणेश रजक ने कहा कि उनके निधन से जदयू ने एक नायक को खो दिया।

पूर्व विधायक के निधन पर कार्यकर्ताओं के किया शोक सभा का आयोजन

अभय कुमार अभय की रिपोर्ट//मुंगेर--विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक आनंद कुमार सत्यार्थी के निधन पर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं के द्वारा मंगलवार को जिले के चानन प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत मननपुर बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में जदयू के प्रदेश महासचिव गणेश रजक की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। जबकि संचालन बीके भंडारी के द्वारा किया गया। इस मौके पर गणेश रजक ने कहा कि उनके निधन से जदयू ने एक नायक को खो दिया।जिसकी भरपाई बरसों तक पूरी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि वह एक नेक इंसान के साथ-साथ पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे। वही वीरेंद्र कुमार भंडारी ने कहा कि उनके निधन से पार्टी को बड़ी क्षति हुई है।जिसे आने वाले दिनों में पूरा नहीं किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि वे पार्टी के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। समाज में उनका एक अलग छाप था। इस अवसर पर उप प्रमुख वीरेंद्र महतो अवध मंडल अशोक मंडल नंदकिशोर यादव बच्चन प्रसाद यादव उमा यादव शिवनंदन बिंद निरंजन पासवान संजय यादव प्रखण्ड अध्यक्ष कामेश्वर यादव उर्फ कामो यादव पूर्व सरपंच धूनी यादव पूर्व मुखिया उमेश महतो मीडिया प्रभारी वाल्मीकि शर्मा परमेश्वर यादव शंभू मोदी सहित और कई लोग उपस्थित थे।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0