मोबाइल मैटर और जमीनी विवाद में दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगो की गोली मारकर की गई हत्या

पुलिस अपराधी को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

मोबाइल मैटर और जमीनी विवाद में दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगो की गोली मारकर की गई हत्या

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़-- अनुमंडल के अलग अलग दो थाना क्षेत्रों में दो लोगों की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई।घोसवरी थाना क्षेत्र के ईशानगर में एक की हत्या कर दी गई तो वहीं भदौर थाना क्षेत्र के खजुरार गांव में अनिल यादव नामक एक व्यक्ति की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई।इस संबंध में जानकारी देते हुए बाढ़ सहायक पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने बताया कि घोसवरी थानांतर्गत ग्राम ईशानगर में पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच बात विवाद में ईशानगर निवासी डीलर मसूदन पासवान को गोली मार कर जख्मी करने एवं इलाज के क्रम में उसकी मौत हो जाने की जानकारी मिली है।जिसकी सूचना मिलते ही घोसवरी थांनाध्यक्ष के नेतृत्व में मौके पर पहुंच कर अग्रिम करवाई शुरू कर दी गई है।तथा घटना में संलिप्त अभियुक्तों की जांचोपरांत गिरफ्तारी हेतु छापेमारी शुरू कर दी गई है।

वहीं अनिल यादव की हत्या के पीछे मोबाइल को लेकर विवाद बताया जा रहा है।अनिल यादव के भतीजे ने बताया कि वह गांव से मोबाइल चोरी किया था। इस घटना का उसने किसी के साथ जिक्र किया था, जिससे उसे लगा कि उसकी बदनामी हो रही है। इसी को लेकर विवाद चल रहा था। तभी गांव के सत्तू यादव ने खीस में आकर उसे गोली मार दी।वहीं बाढ़ थाना के थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि मोबाइल मैटर को लेकर ही आज उसके साथ कहासुनी और विवाद हुआ। इसी क्रम में गांव का ही एक शख्स जिसका नाम सत्तू यादव बताया जाता है ने गोली मारी। गोली लगने के उपरांत उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। फिर भी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। हालांकि यह भदौर थाना क्षेत्र की घटना है।लिहाजा पुलिस अपराधी को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0