भागवत सिंह पर हुए गोलीबारी मामले का एक आरोपी गिरफ्तार,नौ है नामजद

थाना क्षेत्र के रूपस दुर्गा मंदिर के निकट एक व्यक्ति को गोलियों से दिनदहाड़े अज्ञात बाइक सवार अपराधियों द्वारा गोली मार दिया गया था।

भागवत सिंह पर हुए गोलीबारी मामले का एक आरोपी गिरफ्तार,नौ है नामजद

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--अनुमंडल का अंतर्गत अथमलगोला थाना की पुलिस ने बख्तियारपुर क्षेत्र के चकदौलत निवासी भागवत सिंह पर बाढ़ कोर्ट से केस की पैरवी कर लौटने के क्रम में हुई गोलीबारी मामले के एक नामजद अभियुक्त कर्पूरी सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।विदित हो कि इस मामले में 09 नामजद आरोपी बनाए गए हैं।शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के रूपस दुर्गा मंदिर के निकट एक व्यक्ति को गोलियों से दिनदहाड़े अज्ञात बाइक सवार अपराधियों द्वारा भून दिया गया था।हालांकि उक्त व्यक्ति को जख्मी अवस्था में स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से पुलिस ने बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। जहां से चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार उसे गंभीर अवस्था में पीएमसीएच रेफर किया गया है।जहां इलाजरत हैं।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0