पुलिस ने दहेज हत्या मामले में पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

तीन अन्य सदस्य के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है फिलहाल लोग भागे हुए हैं।

पुलिस ने दहेज हत्या मामले में पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--अनुमंडल की बेलछी थाना पुलिस ने दहेज हत्या मामले के आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष अमरदीप कुमार ने बताया की बेलछी थाना क्षेत्र के बासोपिंडा गांव में 2 दिन पूर्व नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक महिला के मायके वाले के द्वारा पति और मृतक के ससुराल वालों के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत कांड संख्या 102/2023 दर्ज कराते हुए इसकी लिखित शिकायत की गई थी जिसके आलोक में पुलिस ने पति सूरज कुमार को गिरफ्तार करते हुए गुरुवार के दिन जेल भेज दिया। वहीं सूरज के परिवार के तीन अन्य सदस्य के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है फिलहाल लोग भागे हुए हैं।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0