दो बाइक की आमने सामने हुई भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल युवक पीएमसीएच रेफर
छपरा/सारण(कन्हैया कुमार सिंह कि रिपोर्ट):-मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर में एक बाइक जिसपर दो युवक सवार थे, को सामने से आ रही अनियंत्रित मोटरसाइकिल ठोकर मारकर फरार हो गया।इस दुघर्टना में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को घायलावस्था में इलाज के लिए मशरक पीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में घायल के परिजनों ने बताया कि घायल दोनों गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर गांव निवासी विनय सिंह और अशोक सिंह मोटरसाइकिल से सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में चीनी मिल के सुपरवाइजर के पास आकर वापस घर लौट रहें थें कि सड़क दुघर्टना हो गई।इलाज के दौरान डॉ एस के विद्यार्थी ने बताया कि विनय सिंह की गंभीर स्थिति को देख पीएमसीएच रेफर किया गया है। वही मामूली रूप से घायल अशोक सिंह को इलाज के बाद घर जाने दिया गया।
What's Your Reaction?
