मुखिया संघ द्वारा अधिकार छीनने को लेकर हड़ताल पर जाने का लिया गया निर्णय

मुखिया ज्ञानवर्धन शर्मा ने बताया कि हम लोगों का हक मारी जा रहा हैं, हक के लिए हम लोग एकजुट होकर आंदोलन तेज करेंगे।

मुखिया संघ द्वारा अधिकार छीनने को लेकर हड़ताल पर जाने का लिया गया निर्णय

पंकज कुमार /पालीगंज-- नगर पंचायत  स्थित शबरी भवन में बिहार प्रदेश मुखिया संघ के आह्वाहन पर मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष आनंद कुमार यादव की अध्यक्षता में मुखिया संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायत को 73 वां संविधान संशोधन के तहत प्रदत 29 अधिकारों को पूर्णरूपेन ग्राम पंचायत को सौपने आदि विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई ।प्रखंड अध्यक्ष आनंद कुमार यादव ने कहा कि बिहार में मुखिया के अधिकार को छिनने का प्रयास किया जा रहा है। ग्राम सभा के रक्षा हेतु पारित निर्णय का अनुपालन सुनिश्चित करने आदि को लेकर 16 अगस्त 31 अगस्त तक हड़ताल करने एवं कार्य को बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। मसौढा़ जलपुरा के मुखिया गुड्डू कुमार ने कहा कि हम लोगों का पूर्व की तरह अधिकार मिलना चाहिए नहीं तो हम लोग और आंदोलन तेज करेंगे। कटका पैगंबरपुर पंचायत के मुखिया ज्ञानवर्धन शर्मा ने बताया कि हम लोगों का हक मारी जा रहा हैं, हक के लिए हम लोग एकजुट होकर आंदोलन तेज करेंगे। महाबलीपुर पंचायत के मुखिया मो  निकेश कुमार ने कहा कि आमसभा में चयन किया गया कार्य नही होगा तो हम लोग 31 अगस्त के बाद भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेगे। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार को प्रखंड के मुखिया संघ के द्वारा विभिन्न तरह की मांग,हड़ताल एवं कार्य बहिष्कार को लेकर ज्ञापन सौपा गया। इस मौके पर  कल्याणपुर पैपुरा पंचायत के मुखिया सह  मुखिया संघ के अध्यक्ष आनंद कुमार यादव, महाबलीपुर पंचायत के मुखिया निकेश कुमार ,मसौढा़ जलपुरा पंचायत के मुखिया गुड्डू कुमार ,रानीपुर कुरकुरी पंचायत के मुखिया पप्पू कुमार, सरसी पिपरदहा पंचायत के मुखिया रेयासत हुसैन, लालगंज सेहरा पंचायत के मुखिया ममता कुमारी ,कटका पैगंबरपुर पंचायत के मुखिया ज्ञान वर्धन शर्मा, सिगोड़ी पंचायत के मुखिया सुबैदा खातून, नदहरी कोदहरी   नीरा देवी , खानपुरा तारनपुर के  मुखिया दशरथ राम , चिक्सी पंचायत के मुखिया सरोज कुमार मधवां मखमीलपुर पंचायत के मुखिया   आशा देवी, आजदा सीकरिया के मुखिया मीरा देवी,  भेड़ हरिय सियारामपुर पंचायत के मुखिया दुखनी देवी,  मेरा पतौना पंचायत के मुखिया विजय कुमार,वालीपाकर  पंचायत के मुखिया दीपू कुमार , मुडिका पंचायत के मुखिया कंचनमाला मौरी पियरपुरा पंचायत के मुखिया अनिशा कुमारी सभी लोग शामिल थे।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0