पुलिस ने शादी की नियत से भगाई गई लड़की को 2 साल बाद किया बरामद

झारखंड पुलिस ने बताया कि युवक को गिरफ्तार करने के लिए कई बार प्रयास किया गया था। बार-बार वह पुलिस को चकमा देकर भाग जाता था।

पुलिस ने शादी की नियत से भगाई गई लड़की को 2 साल बाद किया बरामद

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़-- झारखंड के टाटानगर जमशेदपुर ओली डी क्षेत्र की एक लड़की को शादी की नियत से बहला-फुसलाकर वर्ष 2021 में एक युवक ले भागा था। जिसको लेकर लड़की के माता-पिता ने संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसको लेकर झारखंड पुलिस रविवार के दिन बाढ़ थाना क्षेत्र के शहरी गांव में छापेमारी करते हुए लड़की को बरामद कर लिया। वही लड़की को भगाने वाले अजय शर्मा नामक व्यक्ति को भी अपने साथ पुलिस झारखंड ले गई। झारखंड पुलिस ने बताया कि युवक को गिरफ्तार करने के लिए कई बार प्रयास किया गया था। बार-बार वह पुलिस को चकमा देकर भाग जाता था।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
1
angry
0
sad
0
wow
0