शर्मनाक - अरवल में पड़ोसी चाचा ने किया लड़की का दुष्कर्म के बाद हत्या।

शर्मनाक - अरवल में पड़ोसी चाचा ने किया लड़की का दुष्कर्म के बाद हत्या।

शर्मनाक - अरवल में पड़ोसी चाचा ने किया लड़की का दुष्कर्म के बाद हत्या।
शर्मनाक - अरवल में पड़ोसी चाचा ने किया लड़की का दुष्कर्म के बाद हत्या।

अरवल(विश्वनाथ कुमार की रिपोर्ट)--सदर प्रखंड अंतर्गत कोरियम टोला बंदेली बिगहा गांव में एक दलित युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद निर्मम हत्या कर शव को छत से लटकाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए अरवल सदर अस्पताल भेजा है।परिजनों से मिलने पोस्टमार्टम गृह स्थानीय विधायक महानन्द सिंह पहुंचे।जहां उन्होंने  बताया कि पड़ोस के रहने वाले चाचा ने ही उससे पहले दुष्कर्म की और फिर उनके घर में ही गला दबाकर हत्या कर शव को छत से लटका दिया।जो बहुत ही निंदनीय घटना है।इस तरह की घटना जिले में आम हो गई।

किसी का रेप कर मर्डर कर देना तो किसी को गोली मारकर हत्या कर देना तो किसी के घर में घुसकर डाका डाल देना अरवल पुलिस के बूते की बात नहीं है इन घटनाओं पर लगाम लगाना।अरवल पुलिस सिर्फ पैसा वसूलने में लगी है। दलित लड़की से दुष्कर्म के मामले को लेकर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। सदर अस्पताल में चिकित्सकों की एक टीम गठित की गई है।जिससे हत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। इस घटना के उपरांत गांव में तनाव कायम है।पुलिस छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
4
dislike
2
love
2
funny
2
angry
7
sad
10
wow
0