नहर के पानी मे तैरती अवस्था मे मिला एक अज्ञात महिला का शव।

नहर के पानी मे तैरती अवस्था मे मिला एक अज्ञात महिला का शव।

अरवल( विश्वनाथ कुमार की रिपोर्ट)-- अरवल जिले के सदर प्रखंड स्थित नोनिया बीघा गांव के 9 नंबर सुलिश वाली नहर में एक अज्ञात महिला का शव तैरती अवस्था मे नजर आया। जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष होगी।नोनिया बीघा गाँव के लोगों ने अरवल पुलिस को सूचित किया।पुलिस आते ही लाश को नहर से बाहर निकाला गया।लेकिन किसी ने पहचानने से इंकार कर दिया।वहीं इस घटना के संबंध में दरोगा विजय कुमार सिंह ने बताया कि इस अज्ञात शव को कोई जानता पहचानता नहीं है। पंचनामा  कर लिया गया है।लेकिन 4 घंटे से हम लोग अरवल सदर अस्पताल एंबुलेंस के लिए फोन कर रहे हैं। लेकिन अभी तक नही आया है।जबकि सदर अस्पताल महज 2 किलोमीटर ही है।पोस्टमार्टम के बाद आगे कक करवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like
4
dislike
2
love
2
funny
0
angry
0
sad
5
wow
2