नैनी के रोहित हत्याकांड में न्याय की मांग कर रहे भाजपा नेता सेंगर पर प्राथमिकी दर्ज।

नैनी के रोहित हत्याकांड में न्याय की मांग कर रहे भाजपा नेता सेंगर पर प्राथमिकी दर्ज।

सारण(कन्हैया कुमार सिंह कि रिपोर्ट)---छपरा सदर प्रखंड के नैनी गांव के 15 वर्षीय किशोर रोहित की हत्या के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों तथा ग्रामीणों में आक्रोश है।परिजन सहमे हुए हैं।मृतक की विधवा मां आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार वरीय अधिकारियों से लगा रही हैं।मालूम हो कि सात दिनों पूर्व रोहित की हत्या कर शव को बगल के कुएं में ही फेंक दिया गया था।काफी खोजबीन के बाद शव की बरामदगी हो पाई थी।इस मामले में मृतक की मां उर्मिला देवी ने पड़ोस के ही सराजुद्दीन,इस्ताक अली,शहन साह को नामजद किया था।फिलहाल सभी फरार चल रहे हैं।वहीं घटना से आक्रोशित एवं दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे ग्रामीणों पर ही प्राथमिकी दर्ज कर दी गई।जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।मुफ्फसिल थानाध्यक्ष कर्मवीर प्रसाद सिंह ने इस मामले में बीजेपी नेता शैलेंद्र सेंगर, भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वास गौतम,बालेश्वर सिंह, ज्ञानरंजन,राजू कुमार सिंह, संतोष महतो,हन्नी सिंह, प्रकाश कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह सहित 15 अज्ञात लोगों को नामजद किया है।ग्रामीणों ने कहा कि पीड़ित को पुलिस न्याय दिलाए।उसके परिजन अभी भी डरे सहमे है। इस मामले में श्री सेंगर का कहना है कि जब तक पीड़ित को न्याय नहीं मिलता है तब तक चरणबद्ध तरीके से अहिंसक आंदोलन किया जाएगा.

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0