पटना में दिनदहाड़े 4 की संख्या में आए अपराधियों ने हथियार के बल घर मे घुसकर किया लूटपाट।

पटना में दिनदहाड़े 4 की संख्या में आए अपराधियों में घर मे घुसकर किया लूटपाट

पटना में दिनदहाड़े 4 की संख्या में आए अपराधियों ने हथियार के बल घर मे घुसकर किया लूटपाट।
पटना में दिनदहाड़े 4 की संख्या में आए अपराधियों ने हथियार के बल घर मे घुसकर किया लूटपाट।

पटना राजधानी से बड़ी खबर आ रही है शुक्रवार को पटना के राम कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हथियार के बल पर अपराधियों ने आदर्श कॉलोनी रोड नंबर 3 के पास एक किराये के मकान में रहने वाले संजय सिंह के मकान में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।

जिसके बाद पूरे इलाके में भय का माहौल कायम हो गया। जानकारी के मुताबिक आर के नगर थाना के आदर्श नगर रोड 3 में शुक्रवार को दिन के करीब12 बजे हथियार बंद अपराधियों ने घुस कर लूट पाट की वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में गृह स्वामी संजय सिंह ने बताया कि सुबह वह काम से घर से निकल गये थे। घर में किराएदार की पत्नी व बच्ची थी। दिन दहाड़े अचानक से 4 की संख्या में हथियार से लैस अपराधी घर में घुस गए और पत्नी को हथियार का भय दिखा कर उससे करीब 20 हजार नगद व कुछ सोने के जेवरात लूट लिया और फरार हो गए। संजय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हमे परिवार के द्वारा हमको दी गई। लूटपाट की वारदात के बाद पीड़ित काफी डरी हुई थी। हमने इस बात की जानकारी पुलिस को दिया। सूचना मिलने पर पहुंची रामकृष्ण नगर थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार वालों से पूछताछ कर छानबीन में जुट गई है। ताकि अपराधियों का पता लगाया जा सके। थानेदार जहांगीर आलम खान ने बताया कि मामले की जानकारी लगी है। पुलिस छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक पीड़ित परिवार ने कोई आवेदन भी नहीं दिया है।

आपको बतादे की महीनों पहले ही उसी मोहल्ले में एक साथ 3 घरो में चोरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसका अभी तक खुलाशा नही हो पाया। 


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0