जरूरतमंदों तंक मदद पहुंचाना ही है मानव धर्म--रणवीर पंकज।
बाढ़(प्रिया सिंह की रिपोर्ट)- अथमलगोला प्रखंड के सूर्यपुरा (करजान) एवं रामनगर दियारा में राशन वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में 250 से अधिक कोरोना महामारी प्रभावित जरूरतमंदों के बीच राशन वितरण करते हुए रणवीर कुमार सिंह पंकज ने कहा कि कोरोना काल ने हमें जरूरी मंत्र दिया है- लोकल के लिए भोकल बनो।बाढ़ की राजनीति में इस बार यही लहर और विचारधारा को आगे बढ़ाना चाहिए।यहाँ का नेतृत्व इसी धरती के पुत्र के हाथ रहे तो जिस सपनों के साकार होते देखने के लिए यह अनुमंडल तरस रहा है वह साकार होगा। कंबल वितरण,दवा, मास्क वितरण राहत सामग्री और राशन वितरण कार्य मेरे स्वभाव का हिस्सा है यह मैं विगत पाँच साल से युद्ध स्तर पर कर रहा हूं इसका चुनावी राजनीति से कोई लेना देना नहीं है इस अवसर पर राष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी संजीव कुमार सिंह पूर्व प्राध्यापक सुरेश चंद्र प्रसाद सिंह पूर्व प्राचार्य पारसनाथ सिंह सहित अनेक लोगों ने अपने विचार रखे। इसके पूर्व सूर्यपुरा एवं रामनगर दियारा पहुंचने पर पंकज जी का भव्य स्वागत ग्रामीण युवकों ने किया।मंच संचालन प्रो० साधु शरण सिंह सुमन ने किया।मौौके पर दुखहरण सिंह, नवीन कुमार , लालती देवी, अनिरूद्ध सिंह, गोपाल सिंह,अशोक सिंह, प्रमोद सिंह, रविन्द्र सिंह, पा घनश्याम जी ,रामायण सिंह,शिव कुमार सिंह,योगी सिंह,कामेश्वर सिंह, कमल सिंह, पप्पू सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।