खेलने के क्रम में बाढ़ के पानी में डूबने से 2 वर्षीय मासूम की मौत।

खेलने के क्रम में बाढ़ के पानी में डूबने से 2 वर्षीय मासूम की मौत।

सारण(कन्हैया कुमार सिंह की रिपोर्ट)--इसुुुआपुर प्रखंड के 13 पंचायत में से 7 पंचायतों में बाढ़ के पानी से तबाही मची हुई है। आये दिन बाढ़ के पानी में किसी ना किसी की डूबने की खबर आ रही है।इसी क्रम में चकहन पंचायत के चकहन पूरब टोला के जोगिंदर राय के 2 वर्षीय बच्चे की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई है। हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चे के घर का कोई भी व्यक्ति घर के बाहर नही था। सारे लोग घर में ही थे तभी मासूम घर से बाहर खेलने के लिए निकला। बच्चे के घर के तीनों ओर बाढ़ का पानी लबालब भरा हुआ है।मासूम खेलते-खेलते कब पानी में चला गया, घरवालों को पता नहीं चला। कुछ समय बाद घरवालों को जब बच्चा नजर नहीं आया तो बच्चे की खोजबीन शुरू हो गई। काफी खोजने के बाद बच्चे की लाश घर के बगल बाढ़ के पानी में तैरती मिली।बच्चे की लाश मिलते ही परिजनों के बीच मातमी सन्नाटा छा गया है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0