पानापुर पुलिस का अमानवीय करतूत,,गेंहू काटने गई महिला को  पीटा

पानापुर पुलिस का अमानवीय करतूत,,गेंहू काटने गई महिला को  पीटा

छपरा (सारण) कन्हैया कुमार सिंह कि रिपोर्ट--पानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोंध पंचायत के भगवानपुर गाँव में पुलिस ने गेंहू काटने गयी एक महिला को बुरी तरह पीटा।प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवानपुर निवासी मंटू कुमार और श्रीभगवान भगत के बीच लम्बे समय से जमीनी विवाद चल रहा था।इस क्रम में मंटू द्वारा श्रीभगवान भगत के पत्नी सहित 10 वर्षीय बच्चे को पीटा गया था साथ ही मुकदमा करके श्रीभगवान भगत को जेल भेजवा दिया गया था।

जबकि खेत में लगे गेंहू की फसल पर बिना किसी सरकारी आदेश के पुलिस द्वारा रोक लगा दी गई थी।जब श्रीभगवान जेल से जमानत पर रिहा हुआ तो उसकी पत्नी उमरावती देवी गेंहू काटने गयी। इस क्रम में पुलिस वहाँ पहुँच कर  महिला को बुरी तरह पिट दिया।जिससे महिला जख्मी हो गई।जिसका इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है ।पुलिस के इस अमानवीय करतूत को देख स्थानीय लोगो में आक्रोश का माहौल है।

What's Your Reaction?

like
1
dislike
1
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0