बाढ़ पहुंचे बाढ़ विधायक ने फोरलेन निर्माण कार्यों का लिया जायजा

अनुमंडल पदाधिकारी डॉ कुंदन कुमार, भारत सोनी एएसपी बाढ़ सहित कई पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

बाढ़ पहुंचे बाढ़ विधायक ने फोरलेन निर्माण कार्यों का लिया जायजा

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--स्थानीय विधायक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ज्ञानू बुधवार को बाढ़ पहुंचे। उन्होंने विकास की गति को गति प्रदान करने के लिए प्रधान सचिव तथा अपर मुख्य सचिव के साथ सबसे पहले बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने अनुमंडल अस्पताल के वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। उसके बाद बख्तियारपुर मोकामा फोरलेन निर्माण पथ का भी जायजा लिया। इस अवसर पर बाढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी डॉ कुंदन कुमार, भारत सोनी एएसपी बाढ़ सहित कई पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने अनुमंडलीय अस्पताल में तथा फोरलेन निर्माण कार्य में लगे लोगों को सुचारू रूप से काम करने के निर्देश दिए।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0