लोजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में चला सदस्य्ता अभियान। 110 लोगो को बनाया गया  सदस्य

Membership campaign led by LJP District President. 110 members created

लोजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में चला सदस्य्ता अभियान। 110 लोगो को बनाया गया  सदस्य

शेखपुरा-(धीरज सिन्हा की रिपोर्ट)- लोजपा कार्यालय में लोजपा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली के द्वारा  गुरुवार को कुल 110 लोगों के द्वारा लोजपा का सदस्यता ग्रहण कराया गया हैं। इसके साथ ही लोजपा जिला कमिटी का भी गठन एवं जिले के 4 प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष का भी चुनाव किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग अति आवश्यक है। जिला कमिटी गांव ,प्रखंड ,जिला स्तर तक जन-जन तक पहुंचकर काम करेंगे। प्रधान कार्यालय में 4 प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव में चेवाड़ा प्रखंड से चुनचुन राय को , शेखपुरा से डॉ प्रवीण मिश्रा को , अरियरी प्रखंड से मुरारी शर्मा को एवं शेखोपुरसराय प्रखंड से रामलगन कुमार आडवाणी को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि जिला कमिटी में शिव कुमार सिंह एवं दिलीप कुमार महतो को वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया। वही मनोज पासवान को उपाध्यक्ष एवं अमोद कुमार सिंह ,राजेश कुमार सिंह एवं उमाशंकर सिंह को महासचिव बनाया गया जबकि उमेश केवट आधार राय , रंजीत कुमार एवं विद्याशंकर प्रसाद को सचिव बनाया गया है। इस अवसर पर लोजपा जिलाध्यक्ष ने सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं सदस्यता ग्रहण किये कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर स्वागत किया।  साथ ही उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
1
angry
0
sad
1
wow
0