झारखंड में कोरोना पोजेटिव से पहली मौत, कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई (13) तेरह।

झारखंड में कोरोना पोजेटिव से पहली मौत, कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई (13) तेरह।
रांची /बबलू पाठक/ झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई है , आपको बता दें कि झारखंड में यह कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत की पहली खबर है।
मृतक महिला का उम्र 72 साल बताया जा रहा है जिसका कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है , उक्त महिला बोकारो के गोमिया प्रखंड स्थित साड़म गांव का रहने वाली थी। जिसकी पुष्टि बोकारो के सिविल सर्जन एके पाठक ने किया है।
वही हम बात करें झारखंड में करोना पोजेटिव मरीजों की संख्या का तो, रांची के हिंद पीढ़ी से 7 हजारीबाग से 1 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हैं, जबकि बोकारो से 5 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। जिसमें एक महिला की मौत कल सुबह हो गई। और इसी के साथ झारखंड में कुल कोरोना संक्रमितो की संख्या 13 हो गई है।
कोरोना पॉजिटिव वृद्ध महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उक्त स्थल को सील करते हुए पूरे एरिया को पूरी तरह से लॉक डाउन कर दिया है और सैनिटाइजेशन का काम भी जोरो से किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like
1
dislike
1
love
0
funny
0
angry
1
sad
2
wow
0