बिहार में पुलिस अधिकारी रोज 2 घंटे सुनेंगे आम लोगों की फरियाद

डीजीपी आरएस भट्टी का बड़ा फैसला, समस्याओं का निवारण भी करना होगा

बिहार में पुलिस अधिकारी रोज 2 घंटे सुनेंगे आम लोगों की फरियाद

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना--बिहार के नए डीजीपी आरएस भट्टी ने एक बड़ा फैसला लिया है।जिसके तहत अब पुलिस को लोगों की फरियाद को सुनने के लिए रोजाना दो घंटे का समय देना होगा। सिर्फ छुट्टी वाले दिन को छोड़कर बिहार पुलिस आम जनता की समस्याओं को सुनेगी और तुरंत उसका समाधान भी करेगी।

दरअसल, बिहार पुलिस मुख्यालय सहित सभी जिले रेंज के डीआईजी, आईजी और एसपी को हर दिन दो घंटे आम लोगों की फरियाद सुनना होगा।अब कोई भी व्यक्ति किसी दिन भी अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाने उनके ऑफिस पहुंच सकता है।
दरअसल, पुलिस मुख्यालय की तरफ से एक आदेश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि छुट्टी वाले दिनों को छोड़कर सुबह 11:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक पुलिस के अधिकारी अपने ऑफिस में आने वाले लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उसका निवारण करेंगे।
आदेश में यह भी कहा गया है कि जो भी शिकायतकर्ता अधिकारियों के ऑफिस में पहुंचेगा, उनसे मिलना होगा और उनकी समस्याओं को सुनना होगा। राज्य के नए डीजीपी के अनुसार हर दिन यह देखने को मिल रहा था कि लोग बड़ी संख्या में अपनी शिकायतों को लेकर पटना स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंच रहे हैं। इसी को देखते हुए यह आदेश दिया गया है।
बता दें कि पहले से पुलिस मुख्यालय में हफ्ते में एक दिन शुक्रवार को जन सुनवाई की जाती थी। इस एक दिन की जन सुनवाई से आम जनता संतुष्ट नहीं थी। वहीं पुलिस मुख्यालय में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रहा था। इसे देखते हुए अब रोजाना लोगों की समस्या की सुनवाई के लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0