आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंघा मिलाकर चल रही है,चाहे धरती हो या अंतरीक्ष-डॉ पुष्पम पटेल

इस कार्यक्रम के सफल संचालन में केन्द्र के सभी कर्मियों ने सराहनीय योगदान दिया।

आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंघा मिलाकर चल रही है,चाहे धरती हो या अंतरीक्ष-डॉ पुष्पम पटेल

पटना--कृषि विज्ञान केन्द्र, बाढ़, पटना के प्रांगण में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बेढ़ना (पश्चिमी) पंचायत की सरपंच श्रीमती पिंकी देवी, डाo रीता सिंह, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, डाo पुष्पम पटेल, विषय वस्तु विषेशज्ञ (उद्यान) ने संयुक्त रूप से किया।डाo सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए बतलाया की कृषि विज्ञान केन्द्र महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कार्यक्रम जैसे मशरुम उत्पादन, लघु कुटिर उद्योग, सिलाई प्रशिक्षण, अजोला उत्पादन, वर्मीकम्पोस्ट उत्पादन, पशुपालन (जैसे-मुर्गी पालन, बकरी पालन, मछली उत्पादन, गाय पालन इत्यादि) जैसे कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिससे महिलाएं आर्थिक एवं सामाजिक तौर पर भी सशक्त हो सकती है।डाo पुष्पम पटेल ने अपने संबोधन में बतलाया कि आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंघा मिलाकर चल रही है, चाहे धरती हो या अंतरीक्ष महिलाएं अब अपने सपनों की उड़ान भरने के लिए तैयार हैं, ऐसे में हमें उनके योगदानों के लिए अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उनका अभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं देनी चाहिए।इस कार्यक्रम में लगभग 35 महिलाओं ने भागीदारी दीं। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में केन्द्र के सभी कर्मियों ने सराहनीय योगदान दिया।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0