पीजी सेमेस्टर 3 की परीक्षा देने आई एक लड़की हुई गायब, उसके बाद................

पुलिस मामले को गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लेते हुए लड़की की खोजबीन में जुट गई है।

पीजी सेमेस्टर 3 की परीक्षा देने आई एक लड़की हुई गायब, उसके बाद................

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना--जिला अंतर्गत बाढ़ नगर के अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज में पीजी की परीक्षा देने आई 19 वर्षीय एक लड़की अचानक गायब हो गई। इस बाबत लड़की के भाई ने बाढ़ थाने में मामला दर्ज कराया है। बताया जाता है कि हरनौत थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की पीजी सेमेस्टर 3 की परीक्षा देने के लिए बाढ़ के अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज आई थी।उसके बाद से वह घर नहीं पहुंची। खोजबीन करने के बाद जब कुछ पता नहीं चला तब परिजनों ने परेशान होकर थाने की शरण ली। इस बाबत वादी पंकज कुमार ने बाढ़ थाने में मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस मामले को गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लेते हुए लड़की की खोजबीन में जुट गई है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0