कैंसर पीड़िता महिला ने सिगरेट पीने से युवक को रोका , तो दबंगो ने महिला व उसके पुत्र को घर मे घुस कर पिटा।

कैंसर पीड़िता  महिला ने सिगरेट पीने से युवक को रोका , तो दबंगो ने महिला व उसके पुत्र को घर मे घुस कर पिटा।
शेखपुरा(धीरज सिन्हा की रिपोर्ट) - जिले के सिरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत जयमंगला गांव में एक महिला को युवकों ने इस लिए पिट डाला। क्योंकि महिला ने युवक को सिगरेट पर अपनी आपत्ति जताई। उक्त महिला कैंसर से पीड़ित है।
घर के आगे पी रहे थे सिगरेट।
युवक महिला के घर के आगे 3 युवक सिगरेट पी रहा था, तभी  कैंसर पीड़ित महिला ने सिगरेट पीने से मना किया, जिसके बाद दबंगो ने घर में घुस कर कैंसर पीड़िता साबित्री देवी और उसके पुत्र रामप्रवेश कुमार को जमकर पीट दिया।
तत्काल दोनों घायलों को स्थानीय लोगो के सहयोग से शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ महिला इलाजरत है।घायल महिला के पुत्र ने बताया कि महिला के ऑपरेशन वाली जगह पर चोट लग जाने के कारण रक्त स्राव थम नही रहा है। 
उसके अनुसार घटना को अंजाम देने वालों में रंजीत सिंह का पुत्र सन्टी कुमार,ललन सिंह का पुत्र रवि कुमार और सूली साव का पुत्र बिक्की कुमार सामिल है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से गुहार लगाया है कि उक्त आरोपियो के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाय।वही इस सम्बंध में पीड़ित के द्वारा तीनो आरोपियो के खिलाफ लिखित आवेदन सौप कर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0