जाप ने बाढ़ में की सदस्यता अभियान की शुरुआत

जाप ने बाढ़ में की सदस्यता अभियान की शुरुआत

बाढ़ – जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के निर्देशानुसार पुरे बिहार में सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई। बाढ़ में जन अधिकार पार्टी लो बाढ़ संगठन इकाई के जिला अध्यक्ष प्रो श्यामदेव सिंह चौहान, युवा परिषद् अध्यक्ष मनीष कुमार, युवा शक्ति अध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में ए एन एस कालेज मोड़ पर स्टाॅल लगा कर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई जहां सैकड़ों लोगों ने जाप पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए।जाप नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पप्पू यादव जी के प्रति लोगों में गजब का उत्साह है, लोग उनकी कार्यशैली,कर्मठता और विचारों से प्रभावित होकर लगातार पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

आमजन और खासकर युवा पीढ़ी, छात्र-छात्राऐ विकल्प के रूप में पप्पू यादव की ओर निगाहें टिकाए हुए हैं।जो आने वाले 2020 के चुनाव के नतीजे के रूप में देखने को मिलेंगी। मौके पर प्रधान महासचिव अरुण कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मो शकील, शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष निरज कुमार, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष डाॅ रंजीत कुमार यादव,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सह पुर्व प्राचार्य श्री अजय कुमार चौधरी, महासचिव धर्मेन्द्र कुमार सिंह,नगर अध्यक्ष दीनानाथ प्रसाद , बी एन प्रसाद मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0