माता समिति की बैठक नहीं होने से विद्यालय संचालन की व्यवस्था राम भरेसे

मध्य विद्यालय दक्षिणी चक है संकुल संसाधन केंद्र।जहाँ नामांकित हैं 519,उपस्थिति महज 150 छात्र

माता समिति की बैठक नहीं होने से विद्यालय संचालन की व्यवस्था राम भरेसे
माता समिति की बैठक नहीं होने से विद्यालय संचालन की व्यवस्था राम भरेसे

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--अनुमण्डल अंतर्गत अथमलगोला प्रखंड के बहादुरपुर पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय दक्षिणी चक्र का हाल बेहाल है। विद्यालय में संकुल संसाधन केंद्र होने के बावजूद भी यहां की विधि व्यवस्था राम भरोसे है।विद्यालय में कहने को 7 शिक्षक हैं  लेकिन गुरुवार के दिन महज 4 शिक्षक ही विद्यालय में पाए गए। कुल नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या 519 है। लेकिन उपस्थिति महज 150 है।विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बीना देवी से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि कोई छुट्टी पर है तो कोई प्रतिनियुक्ति पर। कोई विशेष अवकाश में है  वार्ड संख्या 11 के वार्ड सदस्य शशि कुमार जो कि विद्यालय के अध्यक्ष हैं उनका सीधा आरोप है कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विद्यालय के एक शिक्षक से मिलकर माता समिति की बैठक किए बगैर फर्जी तरीके से रजिस्टर मेंटेन कर रहे हैं।जिसके चलते विद्यालय का देखभाल और रखरखाव पूरी तरह से चरमरा आया हुआ है।विद्यालय प्रबंधन के द्वारा अध्यक्ष को ना तो बैठक की जानकारी दी जाती है और ना ही रजिस्टर में बैठक का कोरम पूरा किया जाता है। जिसके चलते कई प्रकार की समस्या विद्यालय में है। मामले को लेकर जब वार्ड सदस्य अध्यक्ष की हैसियत से विद्यालय की प्रधानाध्यापिका से बात कर रहे थे। तभी विद्यालय के एक शिक्षक से अध्यक्ष शशि कुमार से कहासुनी हो गई। अध्यक्ष का कहना है कि उक्त शिक्षक खुद को स्थानीय बड़ा नेता बताते हैं। और इधर उधर के काम मे ज्यादा समय देने के कारण विद्यालय आने जाने क्या कोई उनका निश्चित समय नहीं है। उनसे जब सवाल जवाब किया जाता है तो वह तरह-तरह की बात बनाते हैं। इसकी शिकायत जिला शिक्षा पदाधिकारी से की जाएगी। अध्यक्ष ने जब एमडीएम का चावल देखने की बात कही तो इस पर विद्यालय के शिक्षक नहीं दिखाने के बाद पर अड़ गए। जिसको लेकर दोनों के बीच हॉट टॉक होने लगी। मामले पर जब प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अथमलगोला से बात की गई तो वह खुद ट्रेनिंग में गए हुए हैं। उन्होंने अस्पष्ट रूप से कहा कि अभी प्रभार बाढ़ के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के पास है आने के बाद में विद्यालय से संबंधित मामले की जानकारी लुंगी।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0