एएसपी के निर्देशन में वार्ड पार्षद परमानंद सिन्हा हत्या मामले में पुलिस जांच में आई तेजी

चार नामजद आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

एएसपी के निर्देशन में वार्ड पार्षद परमानंद सिन्हा हत्या मामले में पुलिस जांच में आई तेजी
एएसपी के निर्देशन में वार्ड पार्षद परमानंद सिन्हा हत्या मामले में पुलिस जांच में आई तेजी
प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़-- नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 के पार्षद परमानंद सिन्हा की शनिवार की सुबह गोली मारकर निर्मम हत्या मामले में पुलिस ने चार ज्ञात और आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नामजद प्राथमिकी में चुनावी  रंजीश बताया जा रहा है। लेकिन पुलिस जमीन के खरीद बिक्री को भी ध्यान में रखकर अनुसंधान करने में जुट गई है। बाढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देशन में मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद प्रताप ठाकुर ने एक साइबर टीम गठित करते हुए मामले की छानबीन करने का दिशानिर्देश जारी किया है। नगर परिषद चुनावी रंजिश को लेकर मृतक के घर के बगल के ही सुशील कुमार सिन्हा और अनिल सिन्हा को नामजद करने के साथ-साथ पंचायत चुनाव को भी टारगेट किया गया है।
बताते चलें कि परमानंद सिन्हा पिछले पंचायत चुनाव में पंडारक प्रखंड के डभामा पंचायत से मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ा था और दूसरे स्थान पर रहा था। मृतक के पुत्र सुमित रंजन के लिखित आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें धारा 302,120B, और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।मामले को लेकर वार्ड पार्षदों का एक दल ने बाढ़ के स्थानीय भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू के बाढ़ आगमन के दौरान उनसे मुलाकात करते हुए मामले को निष्पक्ष तरीके से जांच करने के साथ-साथ दोषी को सजा दिलाए जाने की मांग की। विधायक ने एसपी को फोन लगाकर विधि व्यवस्था से जुड़ी बात करने के साथ-साथ हत्या के मामले को यथाशीघ्र सुलझाने की बात कही।वहीं दूसरी तरफ बाजार समिति इलाके में पुलिस बल की तैनाती और गति को तेज करने की बात कही है। लेकिन 24 घंटे गुजर जाने के बावजूद भी पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0