अनियंत्रित होकर ई रिक्शा ने मारी पलटी,चालक सहित चार लोग जख्मी
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज हेतु पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
अभय कुमार अभय की रिपोर्ट//लखीसराय- जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत झूलौना पावर ग्रिड के समीप मुख्य सड़क पर अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज हेतु पीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घायल व्यक्ति नीरज कुमार एवं लक्ष्मी देवी का हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमार गांव निवासी अजय कुमार, नीरज कुमार के पत्नी संतोषी देवी, आरती देवी अनिता देवी के रूप में किया गया है ई रिक्शा चालक श्रीनिवास पांडे के पुत्र रूपेश कुमार के रूप में किया गया है। यह सभी लखीसराय स्थित डॉक्टर राजकुमार क्लिनिक से इलाज कराकर अपना घर लौट रहे थे।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
