कोरोना से पूर्व DDC की मौत, हॉस्पिटल सील, कर्मचारियों को किया गया कोरंटिन, कई पुलिसकर्मी संदेह के घेरे में।

कोरोना से पूर्व DDC की मौत, हॉस्पिटल सील, कर्मचारियों को किया गया कोरंटिन, कई पुलिसकर्मी संदेह के घेरे में।

झारखंड -/बबलू पाठक की रिपोर्ट-/ झारखंड में कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गई । आपको बतादें कि मौत के मामले में झारखंड बिहार से आगे हो चुका है। और इसी के साथ झारखंड में कोरोना से मारने वालो की संख्या 3 हो गई।

 
पूर्व DDC थे कई दिनों से बीमार।
 
मृतक कोरोना पोजेटिव झारखंड के पूर्व DDC रह चुके है, और इसी मौत के साथ अब झारखंड में कोरोना हजारीबाग, बोकारो , राँची जिले के हिन्द पीढ़ी के अलावा एक राँची जिले के ही बरियातू थाना के जोड़ा तालाब क्षेत्र में भी अपना पाँव पसार चुकी है, इस संक्रमण के साथ अब कोरोना संक्रमण के क्षेत्रों की संख्या भी 4 हो गई हैं। उक्त मृतक कई दिनों से बीमार चल रहे थे।
 
 
मामले के बाद मचा हड़कंप।
 
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व DDC को पहले ब्रेन हेमरेज हो गया । जिसका उपचार के लिए उन्हें रांची के तीन अलग-अलग हॉस्पिटलों में उन्हें इलाज करवाया गया।लेकिन सुधार के बजाय उनकी तबियत और भी खराब होने लगा। जिसके बाद पूर्व DDC को ज्याद तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें एयर एबुलैंस से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ जाँच के बाद पता चला कि उक्त मरीज कोरोना पोजेटिव है।जिसके अस्पताल प्रबंधक सख्त हो गई।
मामले की जानकारी मिलते ही DDC के आवास और आसपास रहने वालों में हड़कंप मचा गया । DDC के आवास से थोड़ा दूर में ही लेकव्यू हॉस्पिटल है, जहाँ पूर्व डीडीसी को 8 दिनों तक एडमिट रखा गया था। 
 
हॉस्पिटल को किया गया कोरंटिन।
 
जैसे ही राँची प्रशासन को इस बात की जानकारी हुई कि पूर्व DDC की मौत कोरोना के कारण हुई है, तुरंत दलबल के साथ पहुँची प्रशासन ने उस हॉस्पिटल को सील करते हुए सारे कर्मचारियों को कोरंटिन सेंटर भेज गया।
फिलहाल प्रशासन ने उक्त हॉस्पिटल को अपने कब्जे में लेकर सनेटाईजेसन करवाया गया।
 
कई पुलिस भी आ सकते है कोरोना के संक्रमण में।
 
मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले इसी हॉस्पिटल में आसामाजिक लोगो ने बाबूलाल मरांडी कि बहू जो उक्त हॉस्पिटल में डॉ के पद पर कायर्रत है उन पर पथराव किया गया था । जिसको लेकर यहां के प्रशासनिक विभाग के आईजी , एसएसपी , सिटी डीएसपी , सदर डीएसपी , बरियातू थाना प्रभारी , के अलावा कई पुलिस कर्मी उस हॉस्पिटल में तहकीकात के लिए करीब 1 घंटे तक रुके हुए थे। जिसके कारण यह कायास लगाया जा रहा है कि उक्त पुलिस पदाधिकारी, पुलिस तो इस कोरोना की चपेट में तो नहीं आ गए। 
 
झारखंड में कहा कितने है पोजेटिव, और सस्पेक्ट।
 
पूरे झारखंड की अगर बात करे तो यहाँ कोरोना अपना पाँव पसार रहा है,
और कई जिले इसके चपेट में है। झारखंड जिले में कोरोना की बात करे तो
 सिमडेगा में 71 संदिग्ध 1 पॉजिटिव,  पश्चिम सिंहभूम में 83 संदिग्ध,  पूर्वी सिंहभूम में 380 संदिग्ध, देवघर में 71 संदिग्ध, जामताड़ा में 10 संदिग्ध, दुमका में 11 संदिग्ध,  गोड्डा में 36 संदिग्ध , पाकुड़ में 34 संदिग्ध , गढ़वा में 30 संदिग्ध , पलामू में 110 संदिग्ध , लातेहार में 19 संदिग्ध , चतरा में 45 संदिग्ध , हजारीबाग 196 संदिग्ध 2 पॉजिटिव ,  कोडरमा 27 संदिग्ध एक पॉजिटिव ,  रांची में 745 संदिग्ध अठारह पॉजिटिव 1 की मौत , साहेबगंज में18 संदिग्ध , गिरिडीह में 83 संदिग्ध एक पॉजिटिव , धनबाद में 210 संदिग्ध एक पॉजिटिव , बोकारो में 191 संदिग्ध 9 पॉजिटिव 1 मौत , सरायकेला 18 संदिग्ध के मामले सामने आए है। जो सरकार के लिए बड़ी चुनौती है।
झारखंड के लिए खुशखबरी की बाते।
झारखंड के लिए खुशखबरी की बाते यह है कि राँची के बड़े अस्पताल रिम्स में शनिवार को 93 संदिग्ध के सैंपल की जांच की गई , जिसमें 92 की रिपोर्ट नेगेटिव एवं एक पॉजिटिव मामला ही सामने आया, जो बहुत बड़ी राहत की खबर है। पोजेटिव मामले में यह जानकारी मिली कि उक्त 33 वर्षीय युवक वेस्टइंडीज का है , जो तबलीगी जमात में शामिल हुआ था। इसके साथ ही अब झारखंड में दो विदेशी कोरोना पोजेटिव समेत कुल पोजेटिव मरीजो की संख्या 33 हो गई है।

What's Your Reaction?

like
5
dislike
1
love
2
funny
0
angry
1
sad
4
wow
0