मशहूर हरिलाल स्वीट्स व रेस्टोरेंट का मालिक हुआ गिरफ़्तार, घर पर IT का छापा, मिली महंगी शराब की बोतलें।
महंगी शराब की बोतल के साथ मशहूर स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट हरिलाल के मलिक गिरफ्तार, IT की छापेमारी
कुंदन पांडेय /राजधानी पटना की प्रसिद्ध मिठाई की दुकान हरिलाल स्वीट्स के मालिक संदीप कुमार को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। गुरुवार को टैक्स चोरी के मामले में हरिलाल के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की गई।इसी दौरान बुद्धा कॉलोनी स्थित हरि विला से महंगी विदेशी शराब की कई बोतलें मिलीं। शराब मिलने के बाद बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
छापेमारी के दौरान आयकर विभाग की टीम उस समय हैरान रह गई, जब उसे रुपये के जगह दर्जनों विदेशी शराब की बोतलें मिली। छापेमारी के दौरान मिली उन शराब की बोतलों को देखकर इनकम टैक्स के अधिकारी अचंभे रह गये। जांच करने आये बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस के अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान शराब की कुछ बोतलें बरामद की गई हैं। फिलहाल आयकर विभाग की टीम और स्थानीय थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि इस मशहूर मिठाई दुकान पर टैक्स चोरी का मामला चल रहा था। दो महीने पहले जनवरी में भी आयकर विभाग की टीम ने पटना के 14 ठिकानों के साथ सीवान में भी छापेमारी की थी।
बुद्धा कॉलोनी थाने के सब-इंस्पेक्टर राणा कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इनकम टैक्स की टीम हरि निवास में छापेमारी कर रही थी। वहां से शराब मिलने के बाद हमने तत्काल कार्रवाई की है। आगे की जांच जारी है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनकी जानकारी दी जाएगी।
What's Your Reaction?
